Advertisement

नैनीताल के पूर्व सांसद प्रत्याशी ने दिल्ली में दिया धरना

ख़बर शेयर करें

नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड तथा भारत गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक जीवन चंद्र उप्रेती ने ऑल इंडिया संयुक्त शराबबंदी मोर्चा द्वारा किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन दिया भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती उत्तराखंड प्रवास के दौरान अचानक दिल्ली रवाना हुए थे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर ऑल इंडिया संयुक्त शराबबंदी मोर्चा के सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन दिया श्री उप्रेती ने कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी शराब मुक्त भारत की अवधारणा को स्वीकार करती है और कोई भी दल अथवा संगठन इस मुहिम को आगे बढ़ाएगी तो भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी उसको खुलकर समर्थन देगी उन्होंने कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी आइएएस स्वर्गीय धर्म सिंह रावत द्वारा स्थापित की गई थी जिसका उद्देश्य स्वयं की प्रेरणा से सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करना है और सामाजिक जीवन में नागरिक अनुशासन का भी निर्माण करना है उनके साथ इस दौरान सुल्तान सिंह बलदेव राज सूद प्रभात ध्यान श्रीमती कल्याणी दास श्री सुरेंद्र शिव कुमार आदि भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad