Advertisement

भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ में 3 नवंबर को होगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड़ में 3 नवंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए भारतीय वीर सैनिक स्कूल के प्रबंधक बसंत पांडे ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक गौतम हॉस्पिटल रुद्रपुर के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आंखों की जांच ,उचित परामर्श एवं आवश्यकता पड़ने पर आगे का उपचार भी निशुल्क संपन्न कराया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है