काशी को करेंगे शराब मुक्त, ऑल इंडिया शराब बंदी मोर्चा ने भरी बनारस में हुंकार
,खटीक धर्मशाला,वनारस में ऑल इंडिया संयुक्त शराबबंदी मोर्चा के सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी, जीवन चंद्र उप्रेती, की अगुवाई में वक्ताओं ने एक स्वर से शराब को अभिशाप बताते हुए इस पर पूर्ण पाबंदी किए जाने पर सहमति जताई इस दौरान ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि भोले की नगरी काशी में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा उत्तराखंड प्रभारी जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि देवभूमि में भी पूरी तरह से शराबबंदी लागू किए जाने पर जन संवाद कायम किया जा रहा है और उन्हें महिलाओं का युवाओं का इस पर बहुत अच्छा सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका मुख्य एजेंडा शराबबंदी पर रहेगा ताकि देवभूमि की महान संस्कृति गौरवशाली परंपराओं को आत्मसात कर श्रेष्ठता के पथ पर चलती रहे सम्मेलन में इसके अलावा
कल्याणी जी,वेस्ट बंगाल,श्री सुबेंदु जी,उड़ीसा,श्री अनिल जी इलाहाबाद,श्री धीरज धाकरे आगरा,श्री गोपाल प्रसाद जी बनारस,श्री रघुनाथ उपाध्याय जी ,बनारस,श्री हरीश उपाध्याय जी,श्री नन्द लाल जी,सागर जी,मनोज जी,सोनी जी,अनीता जी,मनीषा जी,बनारस एवं अनेकों गणमान्य जन उपस्थित हुए।
बैठक में सर्व सम्मति से नशा उन्मूलन एवं शराबबंदी तथा काशी क्षेत्र को मदिरा मुक्त अभियान बनारस शाखा,संयुक्त शराब बंदी मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा।
अन्य राज्यों में भी इस प्रकार के अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।


भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की सराहनीय पहल, हल्दूचौड़ मां काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर