सत्य निष्ठा से समृद्धि पर डिबेड का आयोजन
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज इज्जतनगर मण्डल के राजभाषा कार्यालय में ’सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कुल 10 रेलकर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री जी.आर. मीना, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री शिशुओम दीक्षित व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवधि मंे इज्जतनगर मण्डल के स्टेशनों पर यात्री एवं कर्मचारी जागरूकता हेतु उपभोक्ताओं को सतर्कता संबंधी जानकारी सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा संदेश प्रसारित किया जा रहा है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु रेलवे हेल्पलाइन नं0 139 पर संपर्क करें।
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर


भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की सराहनीय पहल, हल्दूचौड़ मां काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर