श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम बिंदुखत्ता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हंस प्रेम आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75 वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 96 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया स्वास्थ्य शिविर में कोलेस्ट्रॉल ईसीजी ब्लड प्रेशर शुगर थायराइड रक्त इत्यादि की जांच की गई
स्वास्थ्य शिविर में विधायक डॉ मोहन बिष्ट वरिष्ठ समाजसेवी कुंदन सिंह मेहता दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर जीवन चंद्र उप्रेती डॉक्टर आशुतोष पंत श्याम सिंह नेगी कैप्टन सुंदर सिंह खनका समेत अनेकों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का पावन जन्मोत्सव 21 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन उनके श्रद्धालु कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने आश्रमों में शाखाओं में पखवाड़ा पूर्व इस प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं इसी क्रम में आज बिंदुखत्ता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में युवा संत महात्मा आलोकनंद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धर्म एवं आध्यात्मिक के अलावा सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं जो निश्चित रूप से प्रेरणादायक भी हैं और अनुकरणीय भी हैं हल्द्वानी से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हरीश पटेल एवं उनके साथ आए मेडिकल टीम ने बताया कि अनियमित दिनचर्या एवं फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन से अधिकांश लोगों में ब्लड प्रेशर एवं शुगर की दिक्कतें देखने को आई उन्होंने कहा कि दिनचर्या सही हो तथा शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ हो तो अनेक प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं मेडिकल टीम ने जांच उपरांत आवश्यकता पड़ने पर दवाई भी निशुल्क प्रदान की तथा स्वस्थ रहने के तौर तरीकों के साथ-साथ उचित परामर्श भी बताया महात्मा आलोकानंद जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का संचालन करते रहती है उन्होंने विधायक समेत आए हुए समस्त अतिथियों एवं मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से प्रदीप सिंह बथ्याल भगवान दास वर्मा स्वामीनाथ पंडित प्रकाश कनौली समेत अनेकों लोग मौजूद रहे