कामरेड दानू की याद में स्मृति सभा का आयोजन
लालकुआ
कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और योगदान को याद करने के लिए “स्मृति सभा” का आयोजन
बिंदुखत्ता बसासत के महत्त्वपूर्ण आंदोलनकारी नेता रहे भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और समाज में योगदान को याद करने के लिए भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी की ओर से “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया। जनसंघर्षों के आंदोलनकारी कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू का विगत 20 अक्टूबर को देहावसान हो गया था।
उनको याद करते हुए उनके संघर्ष के साथियों ने कहा कि, स्वरूप दा के नाम से लोकप्रिय कामरेड स्वरूप सिंह दानू बेहद सरल, विनम्र और जनता में घुलमिलकर काम करने वाले साथियों में शामिल रहे. वे आत्मप्रचार से दूर जमीनी काम करने वाले नेता थे. उनकी कमी पार्टी और जनता को हमेशा महसूस होगी. भाकपा माले के बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के शुरुआती साथियों में शामिल रहे कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के बाद भाकपा माले पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अल्मोड़ा जिले में गए और 3 साल से अधिक समय तक जनता के संघर्ष और भाकपा माले के संगठन निर्माण में तत्परता से योगदान दिया. अल्मोड़ा से बिंदुखत्ता वापस आने के बाद कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के हर जनसंघर्ष में हमेशा शामिल रहे. लंबे समय तक भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी के सदस्य रहे कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के राशन कार्ड, रोजगार, दुग्ध आंदोलन, नगरपालिका आंदोलन, हाथी कॉरिडोर, राजस्व गांव समेत हर आंदोलन संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल रहे.
स्मृति सभा में कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू को याद करते हुए उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने की बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि, कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि राजस्व गाँव की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए जमीन पर वास्तविक स्वामित्व के संघर्षों को तेज किया जाए।
स्मृति सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, भाकपा माले उतराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र प्रथोली, वरिष्ठ नेता गिरजा पाठक, किसान महासभा के उतराखंड प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, उधमसिंहनगर जिला सचिव ललित मटियाली, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, आनंद सिंह सिजवाली, पुष्कर दुबड़िया, विमला पाल, किशन बघरी, बिशन दत्त जोशी, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, ऐक्टू नेत्री अनीता अन्ना, आइसा नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, कमलापति जोशी, मदन धामी, गोविंद जीना, जमुना दानू, ललित जोशी, मोहनी देवी, चांदनी देवी, हंसी देवी, मोतीमा देवी, राधा, पुष्पा देवी, कमल जोशी, भवानी देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी, त्रिलोक सिंह दानू, हरीश भंडारी, चंद्ररेखा देवी, आनंद दानू, खिमुली देवी, बसंती देवी, निर्मला देवी आदि अन्य कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।

