जीएम रेलवे ने प्रदान किया विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

ख़बर शेयर करें

पूूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 19 फरवरी, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने 19 फरवरी, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्योक्रमों के साथ आयोजित भव्य समारोह में वर्ष-2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में विभिन्न विभागों के रेल कर्मी, निरीक्षक, इंजीनियर, चिकित्साकर्मी तथा अधिकारी सम्मिलित हैं। जिनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है, रेल दुर्घटनायें बचायी जा सकी हैं तथा तकनीकी सुझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है। महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने इज्जतनगर मंडल को अन्तर्मंडलीय संरक्षा, पर्यावरण एवं हाउस कीपिंग प्रबंधन, लोको (परिचालन), कर्षण वितरण, लेखा, परिचालन, नागरिक केन्द्रित सेवा दक्षता कार्यकुशलता शील्डें एवं ट्राॅफियाँ प्रदान कर संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पालीथीन उन्मूलन की दिशा में पर्यावरणविद् डॉक्टर आशुतोष पंत को मिली बड़ी कामयाबी

इज्जतनगर मंडल के ‘‘बी‘‘ श्रेणी के रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राॅफी तथा लालकुआं कोचिंग डिपो को सर्वोत्तम व्यवस्थित कोचिंग डिपो २ाील्ड प्रदान किया गया हैं। इसके अलावा ‘डी‘ एवं ‘ई‘ श्रेणी के अंतर्गत आने वाले इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को भी सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राॅफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं एवं ’’स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर’’ से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने समर्पित एवं निष्ठावान रेलकर्मियों को प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत कर सम्मानित करते हैं, जिनके प्रयासों एवं उत्कृष्ट कार्यों से रेलवे की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है तथा रेल संरक्षा के नये मानदण्ड स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे हर क्षेत्र में आधारभूत संरचना एवं कार्यप्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को बेहतर एवं द्रुतगामी रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की ओर निरन्तर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

इस पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं रेल कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट रेल सेवा के लिए २ाील्डें एवं ट्राफियां प्राप्त करने पर उनको हार्दिक साधुवाद देते हुए बताया कि राष्ट्र की सेवा में आपका समर्पण व निष्ठा सराहनीय है। आप सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण से रेलवे का नाम ऊँचा हुआ है। विशिष्ट रेल सेवा के लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एस आइ आर के तहत गलत तथ्य देकर बेवजह आपत्ति लगाने पर कांग्रेस में आक्रोश

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad