खुशखबरी: प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से 5:30 पर चलेगी काठगोदाम टू मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
गोरखपुर, : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 09075/09076
मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नियमित गाड़ी संख्या-
21907/21908 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जायेगा।
फलस्वरूप 21907 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन मुम्बई सेंट्रल से 27 मई, 2026
से प्रत्येक बुधवार को तथा 21908 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस काठगोदाम से 28 मई,
2026 से प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जायेगा।
21907 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी नियमित रूप से 27 मई, 2026 से प्रत्येक
बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.25 बजे, वापी से 12.57 बजे, वलसाड से 13.22
बजे, सूरत से 14.36 बजे, वडोदरा से 16.30 बजे, रतलाम से 20.20 बजे, शामगढ़ से 21.55 बजे, रामगंज मंडी से
22.35 बजे, कोटा से 23.50 बजे, दूसरे दिन सवाई माधोपुर से 01.00 बजे, गंगापुर सिटी से 01.45 बजे, भरतपुर से
04.05 बजे, मथुरा से 06.00 बजे, हाथरस सिटी से 06.50 बजे, कासगंज से 07.55 बजे, बदायूँ से 08.55 बजे, बरेली
जं0 से 09.50 बजे, बरेली सिटी से 10.10 बजे, इज्जतनगर से 10.35 बजे बहेड़ी से 11.35 बजे, किच्छा से 11.52 बजे,
लालकुआँ से 12.35 बजे तथा हल्द्वानी से 13.18 बजे छूटकर काठगोदाम 13.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 21908 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी नियमित रूप से 28 मई,
2026 से प्रत्येक वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.48 बजे, लालकुआँ से 18.25
बजे, किच्छा से 18.52 बजे, बहेड़ी से 19.15 बजे, इज्जतनगर से 19.55 बजे, बरेली सिटी से 20.20 बजे, बरेली जं. से
20.35 बजे, बदायूँ से 21.22 बजे, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.35 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 01.15
बजे, भरतपुर से 03.13 बजे, गंगापुर सिटी से 04.30 बजे, सवाई माधोपुर से 05.10 बजे, कोटा से 06.30 बजे, रामगंज
मंडी से 07.20 बजे, शामगढ़ से 07.55 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, वडोदरा से 14.30 बजे, सूरत से 16.50 बजे,
वलसाड से 17.35 बजे, वापी से 18.00 बजे तथा बोरीवली से 20.02 बजे छूटकर मुम्बई सेण्ट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित
तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी