खुशखबरी : अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति
गोरखपुर, 20 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचलन नियमित गाड़ी संख्या 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में 05 दिन) के रूप में किया जायेगा। यह गाड़ी 31 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को (बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर) निम्नवत चलाई जायेगी।
15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस 31 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को (बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर) टनकपुर से 04.05 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 04.18 बजे, खटीमा से 04.37 बजे, पीलीभीत से 05.08 बजे, भोजीपुरा से 05.42 बजे, इज्जतनगर से 06.03 बजे, बरेली सिटी से 06.22 बजे, बरेली से 06.37 बजे, बदायूँ से 07.16 बजे, उझानी से 07.29 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 08.00 बजे, कासगंज से 08.40 बजे, सिकन्दरा राव से 09.06 बजे, हाथरस सिटी से 09.55 बजे, मथुरा कैंट से 10.42 बजे तथा मथुरा जं. से 11.00 बजे छूटकर अछनेरा 12.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को (बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर) अछनेरा से 15.30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जं. से 16.20 बजे, मथुरा कैंट से 16.47 बजे, हाथरस सिटी से 17.19 बजे, सिकन्दरा राव से 17.44 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 18.38 बजे, उझानी से 19.09 बजे, बदायूँ से 19.22 बजे, बरेली से 20.22 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे, भोजीपुरा से 21.33 बजे, पीलीभीत से 22.23 बजे, खटीमा से 23.05 बजे तथा बनबसा से 23.25 बजे छूटकर टनकुपर 23.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 17 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी


बिंदुखत्ता में चोरी की दो बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में दहशत
दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को लेकर जोरदार उत्साह, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री समेत अनेक वी आई पी होंगे शामिल
रेलवे ने रामनगर में किया शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
रेलवे के पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पर हुआ सेमिनार का आयोजन