हल्दूचौड़ रामलीला कमेटी ने लिया यह निर्णय

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। श्री रामलीला कमेटी, हल्दूचौड़ की आवश्यक बैठक अध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्र दुम्का की अध्यक्षता में मंगलवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय (रामलीला मैदान ) स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की पुष्टि एवं आय व्यय पढ़कर सुनाया गया बैक खाते में जमा ₹64,241/ आय का सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से श्री रामलीला का शुभारम्भ किया जाएगा तथा *विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026तक भव्य मंचन होगा। साथ ही *माननीय विधायक जी* द्वारा रामलीला मंच हेतु स्वीकृत विधायक निधि से टीन सैट निर्माण कार्य शीघ्र शिलान्यास के बाद प्रारम्भ किया जायेगा

शिलान्यास की तिथि जल्द घोषित करने का निर्णय भी लिया गया। आगामी कार्यक्रमों की तिथियां अगली बैठक में तय करने पर भी सहमति बनी। बैठक संरक्षक उमेश चन्द कबड्वाल, अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, दया किशन कबडवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिस्ट,भुबन सिंह पवार, दया किशन बमेटा, चंद्रबल्ल खोलिया कोषाध्यक्ष, मनोज कोठारी, कैलाश बमेटा, कार्तिक बमेटा, योगेश दुम्का, कपिल राणा, पवन दुम्का, विजय दुम्का, राहुल दुम्का व महेंद्र सरदार सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भवदीय
कैलाश चन्द्र दुम्का
अध्यक्ष, श्री रामलीला कमेटी, हल्दूचौड़

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad