चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, रविवार को हुए हादसे के बाद लगी थी रोक
चार धाम यात्रा के लिए आज से हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ समेत चारों धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई थी। मौसम साफ होने के बाद आज से फिर चारों धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे।
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ सोनिका ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से चारों धामों के लिए हेली सेवा पुनः संचालित की जाएगी। हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान डीजीसीए के हर एक नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने और विजिबिलिटी के आधार पर ही हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएगी।
Advertisement
ADVERTISEMENTS


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से