Advertisement

यहां 16 में से 11 ग्राम सभाओं में बजेगा महिलाओं का डंका

ख़बर शेयर करें

22 जग्गी बंगर निर्वाचन क्षेत्र में हार जीत का परिणाम कुछ भी हो मगर सत्ता में अधिकता महिलाओं की ही रहेगी ऐसा इसलिए कि जहां जिला पंचायत सीट अन्य महिला के लिए घोषित की गई है वहीं जिला पंचायत अंतर्गत आने वाली 16 ग्राम सभा में 11 ग्राम पंचायत है अन्य महिलाओं के लिए निर्धारित की गई है दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए जबकि तीन सीटें अनारक्षित की गई है ऐसे में 22 जग्गी बंगर जिला पंचायत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व महिला शक्ति के हाथों में होगा यहां यह प्रतिशत महिलाओं के लिए 70 फीसदी भी ज्यादा है महिला सशक्तिकरण का शायद इससे मजबूत उदाहरण अथवा तस्वीर दूसरी नहीं हो सकती है सर्व विदित है कि 22 जग्गीबंगर जिला पंचायत अन्य महिला के लिए निर्धारित है यानि कि हार जीत किसी की भी हो जिला पंचायत सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व महिला को ही करना है 16 ग्राम पंचायत की बात करें तो दुम्काबंगर बच्ची धर्मा हल्दूचौड़ दीना , हल्दूचौड़ दौलिया जग्गीबंगर, दुर्गापालपुर परमा, बमेटाबंगर केशव, किशनपुर सकुलिया , हल्दूचौड़ जग्गी,जयपुर खीमा ,हाथीखाल हरिपुर पूर्णानंद ग्राम पंचायत अन्य महिला के लिए निर्धारित की गई है जयपुर वीसा तथा खड़कपुर ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है जबकि पदमपुर देवलिया बमेटा बंगर खीमा और गंगापुर कबडवाल को अनारक्षित किया गया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad