Advertisement

यहां विधायक ने दिया कार्यकर्ताओं को बल, बोले हर हाल में खिलेगा कमल

ख़बर शेयर करें

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लालकुआं में भाजपा का प्रचार प्रसार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है फिलहाल प्रचार के मामले में भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय से आगे चलती हुई दिखाई दे रही है विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट भाजपा की जीत की राह आसान करने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार कर रहे हैं विधायक ने रात दिन एक कर लालकुआं में पूरी तरह से डेरा डाल दिया है और वह हर हाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान कर रहे हैं साथ ही नगर वासियों एवं मतदाताओं से भी भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील कर रहे

हैं विधायक लालकुआं नगर पंचायत की जीत को ट्रिपल इंजन के रूप में बता रहे हैं डॉ मोहन बिष्ट ने आज कार्यकर्ताओं की मीटिंग कर उन्हें व्यापक दिशा निर्देश दिए कार्यकर्ताओं व पार्टी सदस्यों के विचार एवं सुझाव सुने और सभी के सामूहिक प्रयासों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष यदि भाजपा का चुना जाएगा तो नगर के विकास के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा क्योंकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ-साथ लाल कुआं नगर की सरकार भी भाजपा की बनेगी लिहाजा यह ट्रिपल इंजन के स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश नैनवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान लालचंद सिंह हेमंत नरूला सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती सरदार गुरदीप सिंह हरबंस सिंह संजय अरोड़ा संजीव शर्मा विनोद श्रीवास्तव भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे, श्रीमती राजलक्ष्मी पंडित मीनू जीना धन सिंह बिष्ट बॉबी संभल गोपाल भट्ट तिलकधारी दीवान सिंह बिष्ट ओमपाल कश्यप इस्तकार अंसारी डॉक्टर राजकुमार सेतिया के अलावा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad