Advertisement

विधायक आवास पर हुआ मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह

ख़बर शेयर करें

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि मेधावी बच्चों के प्रोत्साहन में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे बच्चे उच्च शिक्षा अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन करें जिस किसी भी क्षेत्र में उन्हें सेवा करने का अवसर प्राप्त हो एक आदर्श स्थापित करें यही उनकी शुभकामनाएं और यही उनका संदेश भी है उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी कोई भी समस्या हो वह उनसे निसंकोच कह सकते हैं और वह हर संभव प्रयास करेंगे कि मेधावी बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी कहा कि विद्यालयों में बेहतर शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास के लिए किसी के पास कोई भी सुझाव हो तो उसे भी वे उनके साथ साझा कर सकते हैं ताकि आपसी संवाद के द्वारा स्कूलों में बेहतर शिक्षा एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad