Advertisement

महालक्ष्मी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कल

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी अंतर्गत बेरी पड़ाव के अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले वार्षिक उत्सव में कल पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए महालक्ष्मी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि

उत्तर भारत के प्रमुख अष्टादशभुजा महालक्ष्मी बालकृष्ण यति धाम का वार्षिक उत्सव 28 अप्रैल से शुरू किया गया है जहां नित्य धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 30 अप्रैल को सुबह विविध धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad