गौला तटबंध समेत अनेक मांगों को लेकर कांग्रेस का विशाल धरना

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज यहां कांग्रेस ने इंदिरा नगर प्रथम गोला नदी के तटवर्ती क्षेत्र में विशाल धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा दिए गए ज्ञापन में गौला तटबंध का निर्माण करने के साथ-साथ कार्यदायी संस्था वन विभाग की जगह सिंचाई महकमे को किए जाने की बात की गई है धरना दे रहे कांग्रेस का कहना था कि गौला तटबंध की गुणवत्ता सही नहीं होने से अक्सर आपदा की स्थिति का सामना करना पड़ता है दिए गए ज्ञापन में वन विभाग के कार्य प्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त किया गया तथा कार्यदाई संस्था वन विभाग की बजाय सिंचाई महकमे को दिए जाने की मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया है तटबंधों का पुख्ता इंतजाम मानसून सक्रिय होने से पूर्व किया जाए तथा अति संवेदनशील क्षेत्र के दोनों तटों पर बांस के वृक्ष लगाए जाएं धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल कुंदन सिंह मेहता हेमवती नंदन दुर्गापाल राजेंद्र सिंह खनवाल प्रमोद कलोनी उमेश कबड़वाल इंदर सिंह पनेरी प्रकाश कापड़ी बालम बिष्ट बीना जोशी मीना कपिल उर्मिला धामी दीपा बिष्ट माया देवी फूला देवी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लालकुआं को सौंपा गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad