धन्य हुई मानवता जब मासूम बच्ची का मददगार बना रेलवे कर्मचारी
महिला यात्री के छोटे बच्चे के लिए रेलवे कर्मचारी ने तत्परता से उपलब्ध कराया गर्म दूध
बरेली,। यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इज्जतनगर मंडल के वाणिज्य नियंत्रण कक्ष, इज्जतनगर से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 05045 लालकुआँ–राजकोट एक्सप्रेस के कोच संख्या S-3, सीट संख्या 23 पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री को अपने छोटे बच्चे के लिए गर्म दूध की आवश्यकता है। हाथरस स्टेशन के श्री वी.के. सारस्वत, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक ने वाणिज्य नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही ट्रेन के कोच में पहुंचकर महिला यात्री को निःशुल्क गर्म दूध उपलब्ध कराया।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समयबद्ध एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर
किच्छा नगर पालिका चुनाव में जक्कू निभा सकते हैं अहम भूमिका