Advertisement

आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, ०४ नवम्बर २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:२६
सूर्यास्त: 🌅 ०५:२०
चन्द्रोदय: 🌝 २६:४२
चन्द्रास्त: 🌜 १४:२७
अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🌳 हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 कार्तिक
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (११:०३ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (२७:३० से उत्तराफाल्गुनी)
योग 👉 ब्रह्म (०८:०१ से इन्द्र )
प्रथम करण 👉 विष्टि (११:०३ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२२:४६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 २१:०५ से २२:४१
विजय मुहूर्त 👉 १३:४९ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२७ से १७:५४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२७ से १८:४६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:३४ से २४:२७
राहुकाल 👉 १२:०० से १३:२२
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:५५ से ०९:१७
दुर्मुहूर्त 👉 ११:३८ से १२:२२
होमाहुति 👉 राहु (२७:३० से केतु)
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२७:३० से)
अग्निवास 👉 पाताल (११:०३ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (११:०३ तक)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 क्रीड़ा में (११:०३ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
आचार्य श्री रामशर्मा जन्म, शुद्ध विवाह मुहूर्त कन्या-तुला ल० (अंतरात्रि ०३:३० से अंतरात्रि ०६:२६) तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+गृहप्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:४० से ०९:२५ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:३० तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मो, टा, टि, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (टे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:१५ से ०७:३६
वृश्चिक – ०७:३६ से ०९:५५
धनु – ०९:५५ से ११:५९
मकर – ११:५९ से १३:४०
कुम्भ – १३:४० से १५:०६
मीन – १५:०६ से १६:२९
मेष – १६:२९ से १८:०३
वृषभ – १८:०३ से १९:५८
मिथुन – १९:५८ से २२:१३
कर्क – २२:१३ से २४:३४+
सिंह – २४:३४+ से २६:५३+
कन्या – २६:५३+ से २९:११+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:३३ से ०७:३६
शुभ मुहूर्त – ०७:३६ से ०९:५५
रज पञ्चक – ०९:५५ से ११:०३
शुभ मुहूर्त – ११:०३ से ११:५९
चोर पञ्चक – ११:५९ से १३:४०
शुभ मुहूर्त – १३:४० से १५:०६
रोग पञ्चक – १५:०६ से १६:२९
चोर पञ्चक – १६:२९ से १८:०३
शुभ मुहूर्त – १८:०३ से १९:५८
रोग पञ्चक – १९:५८ से २२:१३
शुभ मुहूर्त – २२:१३ से २४:३४+
मृत्यु पञ्चक – २४:३४+ से २६:५३+
अग्नि पञ्चक – २६:५३+ से २७:३०+
शुभ मुहूर्त – २७:३०+ से २९:११+
रज पञ्चक – २९:११+ से ३०:३४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपके विचारों में प्रखरता एवं विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नही देंगे परन्तु किसी व्यक्ति द्वारा हद से ज्यादा अमर्यादित व्यवहार करने पर आप भी अपना धैर्य खो सकते है ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। सन्तानो को ज्यादा छूट ना दें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के समाज सेवी विशाल वर्मा ने हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का आरंभ केवल आश्वासनों में बीतेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी के निर्णय की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिक कार्य आने से असहज महसूस करेंगे। व्यवसायी वर्ग भी मध्यान के पहले समय तक उदासीनता से ग्रस्त रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा। रुके कार्य मे गति आएगी व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी धन की आमद होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा फिर भी काम से मन चुराने के कारण लोगो की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी सोची हुई योजनाए अधूरी रह सकती है। घरेलू कार्यो के कारण व्यावसायिक कार्य मे देरी होगी जिससे बाद में कार्यो को जल्दबाजी में करने से हानि की संभावना है। नये कार्य अथवा व्यापार में विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित रखें। आज अकस्मात हानि की भी संभावना है जिसका गुस्सा सहकर्मियो पर फूटेगा। घर एवं बाहर सुधार का प्रयास करने पर भी अव्यवस्था ही रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण नई मुसीबत में डाल सकता है सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप संतोषी भावना रहने के चलते सुख से बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर मन मे चल रही दुविधा के कारण कुछ विशेष आयोजन नही कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की गति भी न्यून रहेगी फिर भी आप इन बातो को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। धार्मिक अनुष्ठानों पूजा पाठ में सम्मिलित होंगे इनपर खर्च भी करेंगे। व्यवसायी लोगो को नए अनुबंध मिल सकते है जिससे भविष्य की आर्थिक योजनाए बल पकड़ेंगी। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनंद में रहेगा लेकिन महिलाये आज कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर अड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने जारी किए पेंशनर्स के डिजिटल प्रमाण पत्र

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाये शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्देग बनेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन का पूर्वार्ध भी परेशानियों वाला रहेगा। आकस्मिक किसी कार्य के आने से पूर्वनियोजित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे जिससे व्यवसाय विस्तार की योजना अधर में रहेगी। धन लाभ के लिए मध्यान तक तरसना पड़ेगा इसके बाद परिस्थिति आपके लिए अनुकूल बनेगी। धर्म के प्रति आस्था जागेगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी धन लाभ भी अकस्मात ही होगा।सेहत आज छोटी मोटी बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। पारिवारिक वातावरण में शांति रहते हुए अचानक विरोधी वातावरण बनने से थोड़ा असहजता आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पूर्वार्ध लाभ दायक रहेगा परन्तु ले देकर कार्य करने की प्रवृति कुछ ना कुछ कमी अवश्य रखेगी। महिलाये आज अधिक शंकालु रहेंगी घर में कलह का कारण भी यही समस्या रहेगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद परिस्थिति विपरीत हो जाएगी। किसी भी कार्य मे प्रयत्न करने पर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। आर्थिक समस्याएं खड़ी होंगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग के रूखे व्यवहार से आहत हो सकते है। आज खर्च आकस्मिक बढ़ने से उधार लेने की नौबत आ सकती है यथासंभव आज ना ही लें। संतानो के कारण असुविधा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी परन्तु प्रारंभ में कुछ परेशानियां देख कर हतोत्साहित ना हो जाये निरंतर प्रयासरत रहें। महिलावर्ग की आर्थिक विषयो में स्पष्टता ना रखने की वजह से आलोचना होगी सावधान रहें। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो से मिल कर रहें विचार ना मिलने पर भी मौन रहें अन्यथा व्यर्थ बहस हो सकती है। मध्यान के बाद का समय ज्यादा बेहतर रहेगा मेहनत का फल मिलने लगेगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। रिश्तेदारो से आनंददायक समाचार मिलेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप आध्यत्म के रंग में रंगे रहेंगे। दान-पुण्य कर पुण्य के भागी बंनेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा जिससे आने वाले समय मे लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायीजन कामो के प्रति थोड़े उदासीन रहेंगे फिर भी दिन का आरंभिक भाग थोड़ा कष्ट दायीं रहेगा इसके बाद का समय धन के साथ सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे बीच मे किसी से व्यर्थ की नोंकझोंक भी हो सकती है। आप पैतृक कार्यो की अनदेखी करेंगे फिर भी इनसे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। महिलाये किसी प्रसंग को लेकर जली भुनी रहेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आज नए लोगो से जानपहचान होगी लेकिन आज मन राग द्वेष एवं हीन भावना से ग्रस्त रहने के कारण नये सम्बन्धो से लाभ नही उठा सकेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा रक्त-पित्त अथवा गैस संबंधित समस्या शरीर को शिथिल रखेंगी। परिवार में किसी सदस्य की आकस्मिक बीमारी के कारण भाग-दौड़ के साथ धन व्यय होगा। व्यवसाय क्षेत्र एवं घर पर आज आर्थिक कारणों से कई आयवश्यक कार्य लटके रहेंगे। उधार के व्यवहार आज ना करें। किसी पुराने प्रेमीजन से मिलकर हर्ष होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कुछ विषयो को छोड़ विजय दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थ वर्ग को अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसायी लोग भी आज अपने अधूरे कार्य पूर्ण होने से राहत की सांस लेंगे परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी हो सकती है जिससे कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित होंगे। आज नए अनुबंध पाने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी। धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आलस्य भी आज अधिक रहेगा फिर भी मजबूरी में मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु मन मे चंचलता एवं अनिर्णय की स्थिति लाभ से वंचित रखेगी। आर्थिक कारणों से घर की महिलाओं अथवा अन्य सदस्यों से कलह हो सकती है। मध्यान के समय शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी थोड़ा आराम अवश्य करें। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने के कारण घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। महिलाये घर की परिस्थिति से अधिक चिंतित रहेंगी।
〰️〰️आचार्य बहुगुणा 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad