Advertisement

मां बंग्लामुखी महायज्ञ में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

ख़बर शेयर करें

मां बगलामुखी के सुप्रसिद्ध दतिया धाम में 12 घंटे का अखंड महायज्ञ संपन्न किया गया महायज्ञ में सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर जगत जननी जगदंबा की अष्टम महाविद्य मां बगलामुखी यज्ञ में आहुतियां प्रदान की सत्य साधक बृजेंद्र पांडे गुरु जी ने 36 दिन की निराहार साधना कर अखंड साधना के बाद महायज्ञ का आयोजन करवाया मध्य प्रदेश के दतिया धाम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली पश्चिम बंगाल उड़ीसा आदि प्रांत के लोगों ने पहुंचकर महायज्ञ में हिस्सा लिया बृजेंद्र पांडे गुरु जी ने बताया कि मां बगलामुखी जिन्हें अष्टम महाविद्या के रूप में जाना जाता है त्वरित फल प्रदान करने वाली देवी हैं उन्होंने कहा कि मन वचन कर्म से किसी का बुरा नहीं सोचना एवं सदैव परोपकार की भावना में लगे रहने वाले व्यक्ति को इसका फल कोटी गुना ज्यादा प्राप्त होता है बृजेंद्र पांडे गुरु जी ने कहा कि मां बगलामुखी के साधक को किसी प्रकार का कोई भी कष्ट संताप नहीं आ सकता है तथा मां बगलामुखी जिसे मां पीतांबरी भी कहते हैं उनके आंचल को पकड़ने वाला भक्त सदैव सुखी रहता है