बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले तथा जघन्य घटनाओं से आहत कांग्रेस ने रोष जताते हुए अविलंब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोके जाने की मांग को लेकर तहसीलदार लालकुआं कार्यालय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है दिए गए ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जघन्य अपराध के खिलाफ भारत सरकार से रोकथाम के लिए प्रभावी पहल किए जाने की अपील की गई है

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस शिष्टमंडल ने तहसील कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा बीना जोशी शाहिद सिद्दीकी विनय रजवार गोविंद दानू समेत अनेकों कांग्रेसी शामिल रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad