भवाली में इस पूर्व मंत्री को दी गई अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

पूर्व मंत्री बिष्ट ने संभाली भवाली निकाय चुनाव की कमान।

भवाली। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए संगठन के अनुभवी नेता पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट को भवाली में चुनावी अभियान का मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व क्षमता और राजनैतिक अनुभव को देखते हुवे उन्हें चुनावी माहौल को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है वही कमान संभालते ही बिष्ट ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनावी तैयारियों गति दी है। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर के विकास और समाधान के लिए भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध है।महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा चुनाव संयोजक बालम सिंह मेहरा मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति जुगल मठपाल लवेंद्र क्वीरा उमा पढालनी राजेन्द्र कपिल कंचन साह सुमित पांडेय विक्रम क्वीरा मुकेश गुरुरानी धीरज पढालनी नंदकिशोर पांडेय नीरज रावत सूरज गोदियाल मोहम्मद जावेद हिमांशु बिष्ट सतीश कुमार हरीश आर्य भगवती सुयाल प्रगति जैन वर्षा आर्या सुधा आर्य भारती कुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad