Advertisement

नहीं रहे बिंदुखत्ता के संघर्षों के अहम योद्धा

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता की बसासत में अहम रोल अदा करने वाले गंगाराम नहीं रहे वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी गंगाराम की गिनती बिंदुखत्ता के उन लोगों में की जाती है जिन्होंने यहां की बसावट के संघर्षों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद खून पसीना एक कर बिंदुखत्ता को बसाने में अहम योगदान देने वाले गंगाराम के निधन पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा दीपेंद्र कोश्यारी प्रमोद कॉलोनी देवेंद्र सिंह बिष्ट कुंदन सिंह मेहता राजेंद्र खनवाल हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत अनेक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है गंगा राम जी की अंतिम यात्रा कल उनके संजय नगर बिंदुखत्ता स्थित आवास से सुबह 9:00 बजे पवित्र चित्रशिला घाट रानी बाग को रवाना होगी
इधर मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी, आलोकनंद जी ने भी गंगा राम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उल्लेखनीय है की गंगा राम जी मानव उत्थान सेवा समिति के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे और सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य भी थे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad