श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक दीपक पांडे ने प्रशिक्षण दिया उन्होंने वर्तमान जीवन शैली में योग को बेहद जरूरी बताया तथा कहा के योग के नियमित अभ्यास से अनेक प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों का निदान हो जाता है कार्यक्रम में आए मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि योग के आठ चरण हैं जिसे अष्टांग योग कहा जाता है और अंतिम अवस्था समाधि के भी चार चरण होते हैं जिसे जागृत स्वप्न सुप्त एवं तूरीय अवस्था के नाम से जाना जाता है उन्होंने मूलाधार चक्र से लेकर आज्ञा चक्र तक का विस्तार से वर्णन किया यहां मुख्य रूप से महात्मा प्रचारिका बाई जी महात्मा आलोकानंद जी श्रीमती बीना जोशी कुंदन सिंह मेहता देवेंद्र सिंह बिष्ट प्रदीप सिंह बथ्याल शेखर जोशी गणेश उप्रेती भुवन भट्ट आनंद मौर्य शुभम भट्ट स्वामीनाथ पंडित मथुरा प्रसाद अजय उप्रेती जवाहर सिंह दानू ध्यान सिंह रावत पुष्पा भट्ट हंसी रावत बसंती दानू नंदी उप्रेती आदि मौजूद रहे
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बिंदुखत्ता में बंटा मोहब्बत का शरबत