सोना चांदी के भाव में बढ़ोतरी एक सप्ताह में इतने बड़े दोनों के रेट

ख़बर शेयर करें

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 31 मई को सोना 95,355 रुपए पर था, जो अब (7 जून) को 97,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,790 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 97,458 रुपए पर थी, जो अब 1,05,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 7,827 रुपए बढ़ी है। चांदी अभी अपने ऑल टाइम हाई पर है। वहीं सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 टाइम हाई बनाया था।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad