पंचायत चुनाव में भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने खोला खाता, पंचायत सदस्य सीट पर सतविंदर कौर का निर्विरोध निर्वाचन तय
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आज आखिरी दिन था जग्गी बंगर ग्राम पंचायत सदस्य सीट से मात्र एक प्रत्याशी सतविंदर कौर ने नामांकन कराया है ऐसे में उनका निर्विरोध पंचायत सदस्य बनना तय है भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की प्रत्याशी सतविंदर कौर के निर्विरोध जीतने से पार्टी में खुशी की लहर है भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने पंचायत चुनाव में बहुत ही शानदार तरीके से अपना खाता खोल दिया है

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डी एस रावल राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी नानक चंद लोहिया अजय उप्रेती आर्यन शर्मा ने सतविंदर कौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने जिस सफलता के साथ अपना आगाज किया है 2027 में भी भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत पार्टी के रूप में सामने आएगी श्री जीवन चंद्र उप्रेती ने यह भी कहा कि 14 जुलाई को भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी लाल कुआं में सतविंदर कौर का भव्य स्वागत करेगी


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से