घायल विद्युत कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ क्षेत्र के गुमटी में विद्युत पोल से असंतुलित होकर नीचे गिरे गंभीर रूप से घायल विद्युत कर्मचारी प्रेम सिंह कोरंगा की उपचार के दौरान मौत हो गई जानकारी के मुताबिक बिंदुखत्ता निवासी प्रेम सिंह कोरंगा बीते दिवस हल्दूचौड़ गुमटी क्षेत्र में विद्युत लाइन सही करने गए थे बताया जाता है की पोल से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गए इस पर उनके साथियों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया राम मूर्ति अस्पताल बरेली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया बिंदुखत्ता से हमारे संवाददाता देवेंद्र सिंह भंडारी की रिपोर्ट