धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का जन्मोत्सव, देश की जानी मानी राजनीतिक आध्यात्मिक हस्तियां भी पहुंचेंगी

ख़बर शेयर करें

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत वरिष्ठ राजनेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75 वें पावन जन्मोत्सव को यादगार बनाने की जोरदार तैयारी चल रही है इसका गवाह बनेगा हरिद्वार का ऋषिकुल मैदान और वहां उपस्थित हजारों हजारों श्रद्धालुओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजनाथ सिंह समेत 10 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक विधायक इस यादगार पल के साक्षी बनेंगे अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत एवं मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के हजारों हजार अनुयाइयों के बीच सैकड़ो संत महात्मा भी ऋषिकुल मैदान में पूज्य सदगुरुदेव के पावन जन्मोत्सव में हिस्सा लेकर इस यादगार पल को अविस्मरणीय बनाएंगे सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के शिष्य एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि सदगुरुदेव महाराज जी के पावन जन्मोत्सव पर ऋषिकुल हरिद्वार में 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय विराट कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों के अलावा अनेक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहेंगे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अलावा भारत के अनेक प्रांतो से श्रद्धालु पहुंचेंगे इसके अलावा विदेशों के भी कई श्रद्धालु भक्त इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad