अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक जीवन चंद्र उप्रेती ने बिंदुखत्ता के बी डी जोशी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिया योग का प्रशिक्षण
अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती ने आज बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर स्थित बीडी जोशी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया योग प्रशिक्षक जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि योग को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए इसके नियमित अभ्यास से ही इसका संपूर्ण लाभ लिया जा सकता है उन्होंने कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से शरीर के कुल पांच तत्वों का समग्र विकास एवं सम्यक संतुलन होता है जिससे यह शरीर बना है शरीर के पांच तत्व पृथ्वी जल आकाश वायु अग्नि के बेहतर सामंजस्य को योग के माध्यम से ही स्थापित किया जा सकता है उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना के साथ सभी के मंगल में जीवन की प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि सर्व मंगल में ही खुद का भी मंगल समाया है इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर ललित जोशी मैनेजिंग डायरेक्टर किरन जोशी के अलावा प्रिंसिपल टीचर्स भी मौजूद रहे जीवन चंद्र उप्रेती ने स्कूल के बच्चों के बेहतर अनुशासन की जमकर प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को इसके लिए शुभकामनाएं भी दीं