लालकुआं की इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की मांग, जसवीर उत्तराखंडी ने दिया ज्ञापन
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं आरटीआई कार्यकर्ता जसबीर उत्तराखंडी ने आज लालकुआं तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा के माध्यम से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए लालकुआं की ऐतिहासिक धरोहर कुआं को पुनरुद्धार एवं संरक्षित किए जाने की मांग की है

दिए गए ज्ञापन में श्री उत्तराखंडी ने कहा है कि लाल कुआं कोतवाली के समीप अत्यंत प्राचीन ऐतिहासिक कुआं है उन्होंने कहा कि इसके नाम से ही शहर का नाम लाल कुआं पड़ा है

लेकिन वर्तमान में यह कुआं अपनी पहचान खोते हुए जा रहा है और आसपास गंदगी का अंबार है उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थित कुएं का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाना आवश्यक है ताकि लाल कुआं के इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करते हुए इसे पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जा सके जसवीर उत्तराखंडी ने रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा के माध्यम से उप जिलाधिकारी को आज लाल कुआं तहसील में ज्ञापन सौंपा है


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से