Advertisement

इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा शिव भक्तों में गजब का उत्साह

ख़बर शेयर करें

सावन के महीने का महत्व बहुत ही खास है यह महीना जहां प्रकृति द्वारा दिए जाने वाली अनुपम सौगात का प्रतीक है वहीं इसका आध्यात्मिक महत्व भी बहुत ज्यादा है देवों के देव महादेव को यह महीना बेहद पसंद है और इसीलिए सावन का महीना शिव उपासना के लिए सर्वोत्तम महीना माना जाता है सावन माह में पड़ने वाली महाशिवरात्रि का भी बेहद महत्व है

सावन यात्रा में भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान होता है लेकिन सबसे खास महत्व कावड़ यात्रा का इस महीने का होता है सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से कावड़ यात्रा प्रारंभ हो जाती है इस वर्ष सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 11 जुलाई से है अर्थात सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और इसी दिन से कावड़ यात्रा का भी शुभारंभ होगा जो सावन पूर्णिमा तक चलेगी सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ जग जननी माता पार्वती का भी पूजन किया जाना परम फलदायक माना जाता है नित्य शिवालय में जाकर सदाशिव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना और संभव हो सके तो प्रत्येक सोमवार को मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम करना चाहिए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad