खीम सिंह बिष्ट बने शिवसेना के कुमाऊं मंडल प्रमुख

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट को शिवसेना का कुमाऊँ मंडल प्रमुख मनोनीत किया गया है शिवसेना शिंदे गुट के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति ने उन्हें कुमाऊँ मंडल प्रमुख का दायित्व सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाए जाने की अपेक्षा जताई है इस अवसर पर देवभूमि से जुड़े अनेक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा वार्ता की गई इधर नव मनोनीत कुमाऊँ मंडल प्रमुख खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और अपनी ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे यहां मुख्य रूप से राजेश राठौर अखिल शर्मा के अलावा जीवन पांडे सुरेश जोशी महेश जोशी राकेश धपोला योगेश जोशी अभिषेक पांडे दीपक सुयाल नवीन बमेटा एडवोकेट हरमोहन बिष्ट समेत अनेको लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad