लालकुआं व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी मीना रावत का प्रचार अभियान तेज

ख़बर शेयर करें

जय व्यापार जय व्यापारी व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारा बुलंद कर लाल कुआं नगर की प्रतिष्ठित महिला समाजसेवी प्रमुख व्यवसायी तथा निवर्तमान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष मीना रावत एक बार फिर से महिला उपाध्यक्ष के पद पर मजबूत प्रत्याशी के रूप में सामने है मीना रावत ने अपना संपर्क अभियान भी तेज कर दिया है तथा समस्त व्यापारी बंधुओ से विजय श्री का आशीर्वाद मांग रही है उल्लेखनीय है कि मीना रावत लालकुआं नगर की प्रमुख महिला समाजसेवी एवं पतंजलि जनरल स्टोर की स्वामिनी है वह अनेक सामाजिक कार्यों में भी बराबर सक्रिय भूमिका निभाते रहती हैं यही वजह है कि पिछला चुनाव उन्होंने बड़े अंतर से जीता था उसके बाद से लगातार वे व्यापारी हितों के लिए कार्य करती रहीं मीना रावत ने दोहराया है कि वे एक बार फिर से महिला उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं उन्होंने समस्त व्यापारी बंधुओ से अपील कर कहा है कि वह उन्हें पूर्व की भांति विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान करें तथा वह व्यापारी हितों के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे उनका एकमात्र लक्ष्य व्यापारी हितों की सुरक्षा करने के साथ-साथ उनके किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकना है इधर व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष मीना रावत को अच्छा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है लोग उनके व्यवहार कुशलता एवं शालीनता के चलते उन्हें फिर से इस पद पर विजयी बनाने का मन बना रहे हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad