लालकुआं – प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 मई से

ख़बर शेयर करें

बरेली, 02 मई, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रताप नगर से 03, 10, 17, 24, 31 मई व 07, 14, 21, 28 जून, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा 09120 लालकुआं-प्रताप नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी लालकुआं से 04, 11, 18, 25 मई व 01, 08, 15, 22, 29 जून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 18 फेरों के लिए संचलन निम्नवत किया जायेगाः-

09119 प्रताप नगर-लालकुआं प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से 17.00 बजे प्रस्थान कर बड़ोदरा से 17.30 बजे, गोधरा से 18.43 बजे, दाहोद से 19.35 बजे, रतलाम से 21.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.50 बजे, गंगापुर सिटी से 02.44 बजे, भरतपुर से 04.25 बजे, मथुरा जं. से 06.05 बजे, हाथरस सिटी से 06.50 बजे, कासगंज से 07.55 बजे, बदायूँ से 08.55 बजे, बरेली जं से 10.00 बजे, बरेली सिटी से 10.20 बजे, इज्जतनगर से 10.45 बजे, बहेड़ी से 11.40 बजे, किच्छा से 12.00 बजे से छूटकर लालकुआँ 12.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 09120 लालकुआं – प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को लालकुआँ से 15.50 बजे, किच्छा से 16.17 बजे, बहेड़ी से 16.40 बजे, इज्जतनगर से 17.40 बजे, बरेली सिटी से 18.00 बजे, बरेली जं से 18.15 बजे, बदायूँ से 19.00 बजे, कासगंज से 20.20 बजे, हाथरस सिटी से 21.12 बजे, मथुरा जं. से 22.30 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 00.34 बजे, गंगापुर सिटी से 01.37 बजे, कोटा से 04.00 बजे, रतलाम से 07.20 बजे, दाहोद से 08.46 बजे, गोधरा से 10.10 बजे, बड़ोदरा से 11.04 बजे प्रस्थान कर प्रताप नगर 11.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एलडब्ल्यूएलआरआरएम का 01 तथा एलएसएलआरडी का 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad