लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका मंदिर के अध्यक्ष पूरन रजवार का निधन

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया, उक्त निधन का समाचार सुनते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार को आज सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें तुरंत ही उनके दोनों पुत्र रघुवीर सिंह रजवार और विनय रजवार अन्य संबंधियों के साथ हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान शाम को लगभग 5 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके वार्ड नंबर दो स्थित आवास में कोहराम मच गया, तथा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पूरन सिंह रजवार क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी एवं ख्याति प्राप्त संचालक थे, उनकी आवाज की गूंज से हर कोई प्रभावित था, तथा बड़े कार्यक्रम एवं बड़े मंचन में सदैव पूरन सिंह रजवार के संचालन का क्षेत्रवासी लोहा मानते थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा
Ad