बिंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य दीपदान

oplus_136314880

ख़बर शेयर करें

श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में आज साप्ताहिक सत्संग के बाद बिंदेश्वर महादेव में भव्य दीपदान का कार्यक्रम किया गया महात्मा आलोकानंद जी ने इस दौरान कहा कि दीपदान हमें इस बात का बोध कराता है कि जो प्रकाश हम बाहरी जगत में देख रहे हैं ऐसा ही प्रकाश हमारे अंतर जगत में भी है परमपिता परमात्मा की जिस ब्रह्म ज्योति से संपूर्ण चराचर जगत प्रकाश मान है वही ब्रह्म ज्योति प्रत्येक मनुष्य के अंदर है बस उसे समझने के लिए समय के सदगुरुदेव का शरणागत होना जरूरी है उन्होंने कहा कि शिवार्चन का तात्पर्य अपने समस्त प्रकार के विषय विकारों को त्याग कर भक्ति ज्ञान वैराग्य के माध्यम से परमपिता परमात्मा के उस नाम को जानना है जो निरंतर हमारी सांसों की माला में रमन करता है उन्होंने कहा कि यह मानव शरीर अत्यंत दुर्लभ है और मनुष्य शरीर में ही मोक्ष अथवा मुक्ति का मार्ग संभव है इस दौरान भजन कीर्तन सत्संग के बाद बिंदेश्वर महादेव मंदिर ,श्री हंस मंदिर, शनि देव मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम किया गया तथा श्रद्धालु प्रेमी जनों द्वारा शिव महिमा से सुंदर गीतों की भी प्रस्तुति की यहां मुख्य रूप से भगवान दास वर्मा स्वामीनाथ पंडित भुवन चंद्र भट्ट गणेश उप्रेती शंभू दत्त नैनवाल हरीश चंद्र सनवाल जवाहर सिंह दानू केसर सिंह धामी पान सिंह जीना उम्मेद सिंह रावत ध्यान सिंह रावत श्रीमती बसंती दानू नंदी उप्रेती माला मौर्य रामवती हंसी रावत पुष्पा भट्ट समेत अनेकों प्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे