राम कथा सुनने से दूर होती है जीवन की हर व्यथा : आचार्य दासरथी

ख़बर शेयर करें

अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव में चल रही श्री राम कथा में कथा वाचक दासरथी महाराज ने कहा कि राम कथा के सुमिरन से कलि काल की समस्त प्रकार की व्यथा नष्ट हो जाती है उन्होंने कहा कि कलि काल के समस्त प्रकार के विषय विकार पाप संताप को दूर करने का सबसे अचूक साधन भक्ति एवं श्रद्धा पूर्वक राम कथा का स्मरण करना है उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर राम कथा का आयोजन होता है वह संपूर्ण क्षेत्र पवित्र तीर्थ के समान जाता है राम भक्ति की अविरल धारा निरंतर बहने लगती है और श्रेष्ठ विचारों का प्रचार करने वाली सरस्वती अदृश्य रूप में विराजमान होती है उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ में जब इस प्रकार के आयोजन होते हैं तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है उन्होंने कहा कि राम कथा की महिमा का वर्णन कर पाना शब्दों में संभव नहीं है क्योंकि यह वह राम कथा जिसे सदाशिव भोलेनाथ माता पार्वती के साथ पक्षी रूप में जाकर नीलगिरी पर्वत पर सुना करते थे इतना ही नहीं भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ कुंभज ऋषि के आश्रम में भी गए और जहां उन्होंने राम कथा का रस प्राप्त किया महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज
ने कहा कि जापर कृपा राम की होई ता पर कृपा करें सब कोई अर्थात राम भक्त के लिए इस संसार में कुछ भी दुर्लभ नहीं होता है यहां मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल श्रीमती रेखा अग्रवाल पल्लव अग्रवाल स्वाति अग्रवाल सुनील बंसल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे