लालकुआं में लोक जनशक्ति पार्टी की मीटिंग आयोजित ,प्रदेश अध्यक्ष का दावा उत्तराखंड में 35 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
लोक जन शक्ति पार्टी की कुमाऊं मंडल की यहां लाल कुआं में हुई बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि पार्टी का उत्तराखंड में संगठन बेहद मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और पार्टी अनेक ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में लगभग 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनका कहना है कि पार्टी ने हरिद्वार उधम सिंह नगर देहरादून एवं नैनीताल जनपद के तराई हिस्सों पर फोकस किया है पार्टी इन जनपदों की लगभग 35 सीटों पर मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी विशाल ठाकुर ने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी महंगाई रोजगार पलायन महिला सशक्तिकरण को मुख्य मुद्दा बनाएगी इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी पार्टी का रूप स्पष्ट किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अंधाधुंध हरे पेड़ों का कटान हो रहा है उसको रोकने के लिए भी लोक जनशक्ति पार्टी मुहिम चलाएगी पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है लिहाजा विधानसभा चुनाव में पार्टी 30% से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देगी उन्होंने ऐलान किया कि हरिद्वार में पार्टी 16 अगस्त से धरना प्रदर्शन अनशन आदि कार्यक्रम का आयोजन शुरू करेगी जिसका धीरे-धीरे संपूर्ण प्रदेश में विस्तार किया जाएगा धरना प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी तथा उनके समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी उत्तराखंड में संगठन की स्थिति के बारे में उन्होंने बताया कि बूथ लेवल पर पार्टी ने अपना संगठन ढांचा खड़ा कर दिया है उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के सभी जनपदों में पार्टी की इकाइयां गठित हो चुकी हैं यहां मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव भार्गव संगठन महामंत्री अंकुर कर्णवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एन के पटेल प्रदेश महासचिव श्रीमती कांता चंदेल प्रदेश सचिव प्रदीप कांडपाल प्रदेश सचिव रीना के अलावा भारती एवं फरहीन भी मौजूद रहे
लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा