मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सद्भावना सत्संग में पहुंचे महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज

ख़बर शेयर करें

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के द्वारा संचालित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सद्भावना सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत रूपी आध्यात्मिक गंगा में स्नान कर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं इस दौरान उत्तर प्रदेश के सुविख्यात शक्तिपीठ गाजीपुर स्थित हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज भी विराजमान हुए जहां उनका मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धर्म एवं अध्यात्म के द्वारा किया जा रहा राष्ट्र जागरण का कार्य बेहद सराहनीय एवं अनुकरणीय है इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद जी के साथ भी उनकी शिष्टाचार भेंट हुई तथा धर्म एवं आध्यात्म पर विस्तृत चर्चा की गई अध्यात्म जगत की दो महान विभूतियों के एक साथ एक स्थान पर दिखाई देने पर उपस्थित श्रद्धालु खुशी में झूम उठे तथा सत्य सनातन धर्म की जय, मानव धर्म की जय श्रीमद् भागवत भगवान की जय के उदघोष से समूचा कथा पंडाल गूंज उठा