भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर फिर होगी महेंद्र भट्ट की ताजपोशी

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड से भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्दी मिलने वाला है एक बार फिर से मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम पर मोहर लग सकती है सूत्रों की माने तो महेंद्र भट्ट का दावा बेहद मजबूत नजर आ रहा है और उनके नाम की घोषणा के लिए सिर्फ औपचारिकता शेष है. दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया है. ऐसे में महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बन जाएंगे. महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे.

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक करियरः महेंद्र भट्ट ने 30जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था. उनको मदन कौशिक के स्थान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे. इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी. 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया.

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad