लालकुआं नगर की प्रमुख महिला समाजसेवी ने दीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर के प्रमुख महिला समाज सेविका धर्म एवं अध्यात्म में गहन रुचि रखने वाली भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त मातृशक्ति को शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा का भाव विकसित करने के संकल्प के रूप में देखा जाता है उन्होंने कहा कि हमारे देश की महान परंपरा है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वह देवताओं का निवास होता है यह गौरवशाली परंपरा भारत की सनातन संस्कृति का महान हिस्सा है जिसमें नारियों के प्रति विशेष आदर एवं सम्मान रखा गया है और आज भारत से प्रेरणा लेकर पूरे विश्व में नारी शक्ति को सम्मान के साथ देखा जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उसी का एक उदाहरण है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad