आंगनबाड़ी केंद्र में मना आंगन मिलन कार्यक्रम
लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प योजना के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना हल्द्वानी की सुपरवाइजर चित्रा कोहली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रभा कांडपाल द्वारा गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं किशोरी बालिकाओं को उचित पोषण संतुलित आहार आदि की जानकारी दी गई इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया जिसके तहत नंदा गौरा योजना प्रधानमंत्री मातृत्व योजना महालक्ष्मी किट योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई नगर पंचायत की सभासद श्रीमती दीपा पांडे ने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को सराहनीय कार्य बताया इस अवसर पर पूजा जोशी तारा पांडे मीरा बोरा मंजू बिष्ट के अलावा अनेकों मौजूद रहे


शहीद स्मारक के निकट इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी
राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी