स्वामी विवेकानंद जयंती पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया कंबलों का वितरण
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250112-WA0006.jpg)
मानव उत्थान सेवा समिति ने आज विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर के अंबेडकर पार्क में सत्संग समारोह का आयोजन करते हुए 121 कंबल वितरित किये इस दौरान समाजसेवी हेमंत गोनिया आचार्य प्रकाश बहुगुणा समाज सेवी गोविंद बल्लभ भट्ट रामकिशोर अग्रवाल को उनके सराहनीय कार्यों के लिए भी मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2025/01/1000978374.jpg)
यहां आयोजित सत्संग एवं कंबल वितरण समारोह में श्री सतपाल महाराज आश्रम हल्द्वानी की प्रबंधक महात्मा प्रचारिका बाई महात्मा आलोकानंद जी महात्मा मानसानंद जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और गुरु की महिमा का वर्णन किया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2025/01/1000979280-1.jpg)
उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस जैसे समय के सद्गुरु के सानिध्य में ही विवेकानंद जैसी विभूतियां पैदा होती हैं उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस का स्नेह आशीर्वाद रहा कि एक नरेंद्र नाम का युवक स्वामी विवेकानंद के नाम से विख्यात हुआ और उसने पूरे देश और दुनिया में सनातन धर्म का परचम लहराया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2025/01/1000978448.jpg)
इस दौरान समाजसेवी मोहित गोस्वामी बीना जोशी राज लक्ष्मी पंडित ने भी स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर दिव्यांग समिति के अध्यक्ष संतोष बाबू कश्यप के मार्गदर्शन में 121 असहाय एवं दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किए गए यहां मुख्य रूप से भुवन चंद भट्ट जसवीर उत्तराखंडी भगवान दास वर्मा वंश गोनिया स्वामीनाथ पंडित शंभू दत्त नैनवाल ,भरत सिंह बुराठी गणेश दत्त उप्रेती उमेद सिंह रावत जवाहर सिंह दानू देवेंद्र भंडारी लकी कश्यप चंद्रा मेलकानी मधु अग्रवाल माला मौर्य नंदी उप्रेती समेत अनेकों श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मानव उत्थान सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अजय उप्रेती ने किया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/08/webtik-promo1.png)