मानव उत्थान सेवा समिति ने हल्द्वानी में किया शरबत वितरण, महापौर समेत अनेक गणमान्य लोग पहुंचे

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां हल्द्वानी के पटेल चौक में गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शरबत वितरण किया गया शरबत वितरण में हल्द्वानी की ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन ने सक्रिय योगदान दिया मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में परोपकार की भावना जागृत होनी चाहिए क्योंकि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है उन्होंने कहा कि हमारी महान संस्कृति ने सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया का संदेश दिया है वही भाव हम सब के अंदर भी होना चाहिए जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी ने भी इस अवसर पर गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास का सुंदर वर्णन किया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने उपस्थित सभी अतिथियों का एवं राहगीरों का आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट पार्षद प्रेम बेलवाल वेदांत रस्तोगी अनुराग जैन मूलचंद अजय उप्रेती राधे राम आर्य मीनू मिश्रा चंपा बुधलाकोटी श्वेता शर्मा समेत अनेकों लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad