मानव उत्थान सेवा समिति ने हल्द्वानी में किया गुरुपूजन सत्संग एवं भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां कमलुवागांजा रोड ऊषा रूपक कॉलोनी कुसुमखेड़ा स्थित मानव धर्म आश्रम में गुरु पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ मोहन बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल तथा मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर उपस्थित संत महात्माओं ने जीवन में गुरु के महत्व का सार समझाया बताया कि गुरु भृम से ब्रह्म का मार्ग बताते हैं गुरु के शरण में जाकर ही इस भवसागर से पार जाया जा सकता है क्योंकि गुरु ही शिष्य को आत्मा से परमात्मा का साक्षात्कार कराते हैं उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव की कृपा से ही व्यक्ति में देवत्व का उदय होता है और जब व्यक्ति में देवत्व का उदय होता है तो समाज में स्वर्ग जैसा माहौल बन जाता है महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा प्रदत्त मानव धर्म के संदेश की अलख जगाने के लिए आज हजारों हजार संत महात्मा एवं करोड़ अनुयाई जन-जन को समरसता सौहार्द का संदेश दे रहे हैं विधायक डॉ मोहन बिष्ट तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धर्म के अलावा पर्यावरण संस्कृति एवं समाज सेवा में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया इस दौरान बताया गया कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मिशन एजुकेशन मिशन एनवायरमेंट एवं मिशन हेल्थ के क्षेत्र में भी अनेक कार्यक्रम किया जा रहे हैं यहां मुख्य रूप से प्रचारिका बाई जी जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी ज्वाला दत्त पाठक महेश चंद्र पांडे भगवान दास वर्मा घनश्याम रस्तोगी भुवन चंद्र भट्ट अमर सिंह भदोरिया गोपाल सिंह नेगी भुवन चंद्र उप्रेती गणेश दत्त उप्रेती बंशीधर अंडोला पीसी जोशी नंदन सिंह रावत, नंदन सिंह बिष्ट शिवदत्त सुयाल गोपाल सिंह नेगी सुशील भट्ट सियाराम अग्रवाल शंभू दत्त नैनवाल नारायण दत्त भट्ट देवी दत्त भट्ट दयाल सिंह नेगी कन्हैया सिंह डॉक्टर आरपी श्रीवास्तव डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव स्वामीनाथ पंडित बंटी सिंह हेमा नेगी हिमानी रावत खष्टी बिष्ट भावना सुयाल दिव्या रस्तोगी सत्यवती पंडित श्वेता शर्मा रूबी पंडित हेमलता बिष्ट जया नयाल रेखा बिष्ट समेत बड़ी संख्या में प्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे