शिक्षाविद् एलडी पाठक के निधन पर शोक की लहर सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री समेत अनेकों ने जताया दुख

एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एलडी पाठक का निधन हो गया पवित्र चित्रशिला घाट रानी बाग में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शिक्षाविद् लक्ष्मी दत्त पाठक 67 वर्ष के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल कीर्ति पाठक ग्राम प्रधान सीमा पाठक गोपाल दत्त जोशी देवेंद्र बिष्ट देबू भाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन चंद्र दुर्गापाल जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला पूर्व प्रधान भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट हेमवती नंदन दुर्गापाल मोहित गोस्वामी चंद्रशेखर पंत स्वामी रामेश्वर दास डा बालम बिष्ट एडवोकेट रमेश चंद्र जोशी हेमचंद दुर्गापाल व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट मुकेश दुमका सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती भारतीय वीर सैनिक स्कूल के प्रबंधक बसंत पांडे समेत अनेकों लोग शामिल हैं
