रेलवे की अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में यांत्रिक एवं आरपीएफ ने जीते अपने मैच

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025

बरेली 25 मार्च, 2025ः मण्डल क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नं. 04 पर आयोजित की जा रही अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज 2 मैच खेले गए।

पहले मैच में याँत्रिक(समाडी) की टीम ने कार्मिक विभाग की टीम को 05 विकेट से पराजित किया। कार्मिक विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 07 विकेट खोकर 121 रन बनाये, जिसमें विवेक कुमार ने शानदार बल्लेबाली करते हुए 63 रन व अक्षत ने 15 रनों का योगदान दिया। याँत्रिक(समाडी) टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भगवान ने 02 विकेट तथा शिखर दयाल, रामकेश मीणा, भीम कुमार व कमल ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी याँत्रिक(समाडी) टीम की तरफ ने भीम कुमार के नाबाद 29* रन तथा कप्तान शिखर दयाल के 26 रनों की मदद से यह मैच 14.1 ओवरों में 05 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। कार्मिक विभाग टीम की तरफ से कपिल कुमार ने 02 विकेट तथा दीपक पासवन व विवेक कुमार ने 01-01 विकेट लिया। मैच का ’’मैन ऑफ द मैच’’ याँत्रिक (समाडी)के भीम कुमार रहे।

दूसरे मैच में आर.पी.एफ. की टीम ने विद्युत विभाग की टीम को टीम को 06 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 06 विकेट खोकर 156 रन बनाये, जिसमें सौरभ ने शानदार बल्लेबाली करते हुए 36 गेंदों में 78 रनो की पारी खेली व मुकुल शुक्ला ने 39 रन बनाये। आर.पी.एफ. टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वीरेंद्र यादव ने 02 विकेट तथा केदारमल यादव, संदीप भारती व दिपेन्द्र ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर.पी.एफ. टीम ने कप्तान केदारमल यादव 17 गेंदों पर 43 रन, गोपाल भंडारी 19 गेंदों पर 43 रन व वीरेंद्र यादव के नाबाद 30* रनो की मदद से 157 रनो के लक्ष्य को 13.1 ओवरों में 04 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। विद्युत विभाग टीम की तरफ से आकाश कुमार सिंह ने 02 विकेट तथा मुकुल शुक्ला व निर्देश ने 01-01 विकेट लिया। मैच का ’’मैन ऑफ द मैच’’ हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर.पी.एफ. के वीरेंद्र यादव कुमार रहे।
अम्पायरिंग शरद फर्नांडीस, शैलेश वर्मा, आकाश कुमार व शिव राठी, स्कोरिंग आकाश तथा कमेंटरी तरुण व दीपक ने की।

इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री संदीप सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री राजकुमार, सी.डी.ओ. कासगंज श्री शिखर दयाल, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बबलू एवं अन्य गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे।

टूर्नामेंट आयोजक श्री माजिद हसन खान ने बताया कि कल 26 मार्च, 2025 को पहला क्वार्टर फाइनल मैच ऑपरेशन्स व लोकोशेड के मध्य प्रातः 07ः30 बजे से तथा दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच यांत्रिक(समाडी) विभाग व विद्युत विभाग के मध्य प्रातः 10.30 बजे से खेला जाएगा।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad