लालकुआं की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किए जाने की उठी मांग, डीएम को दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवी जसवीर उत्तराखंडी ने लालकुआं नगर की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किए जाने की मांग की है कोतवाली के निकट अत्यंत प्राचीन कुएं की बदहाली पर गंभीर चिंता दिखाई है उन्होंने कहा है कि कुआं लालकुआं की ऐतिहासिक धरोहर है लिहाजा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने कुएं को संरक्षित किए जाने की मांग की है दिए गए ज्ञापन में जसवीर उत्तराखंडी ने उल्लेख किया है कि 6 माह पूर्व भी उन्होंने लाल कुआं तहसील के माध्यम से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया था लेकिन तब से अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने बताया कि यह कुआं लालकुआं नगर की ऐतिहासिक धरोहर है और इसी के नाम से इस शहर का नाम लालकुआं पड़ा लेकिन अब यह अपना अस्तित्व खोता जा रहा है कुछ लोगों ने यहां पर इसे गंदगी का अंबार बना दिया है दिए गए ज्ञापन में खनन न्यास फंड से कुएं को संरक्षित करते हुए उसका सौन्दर्यीकरण किए जाने की मांग की है दिए गए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इसके आसपास कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण भी कर लिया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad