सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का होगा समाधान दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने पत्रकार वार्ता में किया ऐलान

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने आज हल्द्वानी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है तथा वह भी वरिष्ठ नागरिकों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव वे उत्तराखंड सरकार को देने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आश्रय सेवा समिति दमुआढुंगा में रह रहे सीनियर सिटीजंस के आधार कार्ड बनाने के लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है इसके अलावा रामपुर रोड स्थित आनंद आश्रम के विस्तारीकरण के लिए भूमि आवंटन की मांग की है उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजनशिप को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए तहसील अस्पताल बैंक आदि में अलग से काउंटर बनाए जाने चाहिए इसके अलावा सीनियर सिटीजंस के घूमने फिरने के लिए महानगर में सुंदर पार्क इत्यादि भी होने चाहिए उन्होंने कहा कि 3 महीने में कम से कम एक बार जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद होना चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सीनियर सिटीजंस का सम्मेलन किया जाना चाहिए दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि सीनियर सिटीजनशिप की तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार से गुजारिश करेंगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad