विधायक पर लगाया उपेक्षा का आरोप
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा समाजसेवी विशाल वर्मा ने विधायक सुमित हृदयेश पर वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है
विधायक बने हुये 5 वर्ष होने के बाद भी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधायक निधि से वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र मै एक भी विकास कार्य नहीं किया गया
वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र से पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया विधायक सुमित हृदयेश ने वार्ड एवं क्षेत्रवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया पिछले पांच वर्षों मै 21 करोड़ रुपए से ऊपर विधायक निधि विकास कार्यों के लिये सरकार द्वारा दी जाती है
सुमित हृदयेश द्वारा विधायक निधि से वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र मै 5 वर्षों मै एक भी विकास कार्य नहीं किया गया जिससे क्षेत्रवासियों मै भारी आक्रोश है
समाजसेवी विशाल वर्मा ने आरोप लगाया 21 करोड़ से ऊपर की विधायक निधि अपने 2,3 चहेतों को दी गई है सरकार द्वारा विधायक निधि पूरे शहर के विकास कार्यों के लिए दी जाती है परंतु विधायक महोदय विधायक निधि का दुरुपयोग करके अपने खास लोगों को विधायक निधि बांटने का कार्य किया है पिछले कई वर्षों से अपने क्षेत्र रामपुर रोड़ के लिये सड़को एवम नालियों के पुनः निर्माण कार्यों के लिए धनराशि कि माँग रखी गई थी परंतु विधायक द्वारा क्षेत्र कि अनदेखी करी गई साथ ही वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र के लिऐ 1 रूपये के विकास कार्य नहीं किए गए
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने आरोप लगाते हुये बताया विधायक महोदय क्षेत्र के साथ अनदेखी, सौतेला व्यवहार ,
यही रवैया रहा तो इसका हर्जाना 2027 विधानसभा चुनाव मै दिखेगा पिछले चुनाव 2022 वोट माँगते समय क्षेत्रवासियों से जो बड़े बड़े वादे किये थे उसमें से एक वादा भी पूरा नहीं किया गया विधायक महोदय द्वारा जो अपने चुनिंदा लोगों को विधायक निधि बांटने का जो कत्य ,खेल किया गया है बहुत ही निंदनीय और दु:खद है