विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनीं दूरभाष पर दिए संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज अपने आवास पर नित्य की भांति जन मिलन कार्यक्रम के तहत अनेक लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को मौके पर ही दूरभाष पर समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए उन्होंने इस दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र से आए विद्युत संबंधी मामले को भी बेहद गंभीरता से लिया उक्त मामले में विद्युत विभाग द्वारा₹15000 जमा करने के बावजूद उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया गया है जिस पर विधायक ने कहा कि गर्मी के दौरान बगैर बिजली बगैर कनेक्शन के लोग आखिर कहां जाएंगे और यह सब नहीं चलेगा लिहाजा तुरंत कनेक्शन लगाया जाए इस अवसर पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नागा बाबा तीरथ गिरी महाराज ने भी विधायक आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की तथा धर्म एवं अध्यात्म पर विस्तृत चर्चा की

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad